उप्र में बंदर पर हमला करने वाला गिरफ्तार
गोंडा, 22 मई (आईएएनएस)। गोंडा जिले में आज एक व्यक्ति को बंदर को घायल करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बंदर को जिला पशु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गोंडा के मनकापुर थाना प्रभारी के. के. पाण्डे ने आईएएनएस को बताया कि मछलीशहर मुहल्ले में आज डॉ. मुल्ला अलीउल्ला नामक एक व्यक्ति ने एक बंदर को पत्थरों से मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बंदर को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि डॉ. मुल्ला अलीउल्ला को 'वन्य जीव संरक्षण अधिनियम' के तहत गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पेशे से डॉक्टर अलीउल्ला के घर के बाहर एक आम के पेड़ पर आज बंदरों का झुंड आकर बैठ गया था। अलीउल्ला ने बंदरों को भगाने के लिए उन पर पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसमें एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications