उत्तर प्रदेश विधानसभा अब हुई मुकम्मल

लखनऊ , 22 मई (आईएएनएस)। सत्ता में आने के एक साल बाद आखिरकार मायावती सरकार को उत्तर प्रदेश विधानसभा को मुकम्मल करने की याद आई और राज्य विधानसभा में ऐंग्लो इंडियन समुदाय के एक सदस्य को नामित किए जाने के बाद 403 सदस्यीय विधानसभा मुकम्मल हो गई है।

राज्य सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर इलाहाबाद के सी़ वी़ इंस को उत्तर प्रदेष विधानसभा में ऐंग्लो इंडियन सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व दिया। अधिसूचना के अनुसार सी़ वी़.इंस इलाहाबाद में रेजीडेंट ब्वायेज हाई स्कूल एण्ड कालेज के प्रधानाचार्य हैं।

यह दिलचस्प है कि यह लगातार तीसरा मौका है जब मायावती को विधानसभा में ऐंग्लो इंडियन समुदाय के व्यक्ति को विधानसभा का सदस्य मनोनीत करने का अवसर मिला है। यह अलग बात है कि पहले दोनों बार उन्होंने सरकार बनाने के तत्काल बाद यह काम किया था लेकिन इसे बार यह काम करने में उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लगा।

बतौर मुख्यमंत्री मायावती ने दो बार 1997 और 2002 में फादर पीटर फैंथम को ऐंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर विधानसभा का सदस्य मनोनीत किया था। मालूम हो कि राज्य विधानसभा के 402 सदस्यों का चुनाव होता है जबकि एक सदस्य ऐंग्लो इंडियन समुदाय से मनोनीत होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+