तुरा संसदीय उपचुनाव में दोपहर तक पचास फीसदी मतदान
तुरा (मेघालय), 22 मई (आईएएनएस)। मेघालय के तुरा संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में दोपहर दो बजे तक 50 फीसदी मतदान हो चुका था।
एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शाम तक कुल मतदान का प्रतिशत और भी ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं की सूचनाएं नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में करीब चार लाख मतदाता हैं। मतगणना का काम रविवार से शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि तुरा संसदीय सीट नौ बार के सांसद और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी. ए. संगमा के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। उन्होंने इस साल मेघालय विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने के लिए इस्तीफा दे दिया था।
इस बार यहां पर मुख्य मुकाबला नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार अगाथा कोंगकल संगमा और कांग्रेस के उम्मीदवार जीनीथ संगमा के बीच है। अगाथा पी. ए. संगमा की सबसे छोटी बेटी हैं और जीनीथ उनके भतीजे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications