सेंसेक्स 336 अंक गिरा (लीड-1)
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। वैश्विक पूंजी बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 336.05 अंक यानी 1.95 फीसदी गिरकर बंद हुआ। बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी, ऊर्जा, व तेल और गैस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली का दबाव देखा गया।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) का 50 शेयरों पर आधााित संवदी सूचकांक निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की समाप्ति पर 92.2 अंक यानी 1.8 फीसदी की कमजोरी से 5,025.45 के स्तर पर दर्ज किया गया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी आज नरमी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 98.80 अंक यानी 1.38 फीसदी गिरकर 7,049.25 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं स्मालकैप सूचकांक 125.14 अंक यानी 1.42 फीसदी की कमजोरी से 8,663.84 के स्तर पर देखा गया।
इससे पहले मुंबई स्टाक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.57 अंक गिरकर 17,104.59 पर खुला जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी आज 5,117.00 पर खुला।
बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव गिरे उनमें प्रमुख हैं:- टाटा मोटर्स , रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सुजलान एनर्जी व आइडिया सेलुलर। हिंडाल्को, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हीरो होंडा व गेल के शेयरों के भाव चढ़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications