प्रभाकरन ने दी विद्रोही कमांडर को श्रद्धांजलि
कोलंबो, 22 मई (आईएएनएस)। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन ने संगठन के शीर्ष सैन्य कमांडर को श्रद्धांजलि दी है।
कोलंबो, 22 मई (आईएएनएस)। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन ने संगठन के शीर्ष सैन्य कमांडर को श्रद्धांजलि दी है।
लिट्टे से जुड़ी 'पुथिनाम डाट कॉम' नामक वेबसाइट ने गुरुवार को बताया कि प्रभाकरन ने बुधवार को बालासेग्राम कांदिह उर्फ ब्रिगेडियर बलराज को वान्नी इलाके के किसी अज्ञात स्थल पर आयोजित एक शोकसभा में अपने अन्य सहयोगियों के साथ श्रद्धांजलि दी।
वेबसाइड के मुताबिक प्रभाकरन के साथ लिट्टे के गुप्तचर शाखा के प्रमुख पोट्टु अम्मान और नौ सेना प्रमुख सूसाई शामिल थे। लिट्टे की वेबसाइट पर शोकसभा के दौरान लिट्टे प्रमुख की खींची गई तस्वीर को भी जारी किया गया है। बलराज के निधन पर लिट्टे ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि लिट्टे के नियंत्रण वाले वान्नी इलाके में मंगलवार को हृदय गति रुक जाने के कारण ब्रिगेडियर बलराज का निधन हो गया था। वह गत 20 वर्षो से श्रीलंकाई सेना के खिलाफ जारी संघर्ष में रणनीति तैयार करने वाले प्रमुख कमांडर थे।
उधर रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को उत्तर पूर्वी इलाके में लिट्टे समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए अलग-अलग संघर्षो में कम से कम 17 विद्रोहियों को मार गिराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications