इंदौर जेल में संघर्ष, उप जेलर सहित तीन कैदी घायल
इंदौर 22 मई (आईएएनएस)। इंदौर की केंद्रीय जेल में गुरुवार की सुबह कैदियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन कैदियों सहित उप जेलर भी घायल हो गए।
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए वरिष्ठ कैंदियों की मदद ली जाती हैं। इस काम में लगे नवल सिंह, तान सिंह और देवी सिंह गुरुवार की सुबह जब बैरकों का निरीक्षण कर रहे थे तभी उनका राहुल नाम के कैदी से विवाद हो गया। राहुल और उसके साथी आशीश तथा आत्मा राम व कैलाश ने मिलकर तीनों वरिष्ठ कैदियों पर हमला बोल दिया।
दोनों ओर से एक दूसरे पर डंडे आदि से प्रहार किए गए। इसी बीच उप जेलर मनोज जायसवाल बीच बचाव करने पहुंचे तो वह भी कैदियों का शिकार बन गए। जायसवाल को चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जेल अधीक्षक संजय पांडे के अनुसार तीनों वरिष्ठ कैदी नवल सिंह, तान सिंह और देवी सिंह को भी चोटें आई हैं। घायल कैदियों की ओर से एम़ जी़ रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications