ेरूस को नहीं जंची अमेरिकी सार्वलौकिक मिसाइल सुरक्षा योजना
मास्को, 22 मई (आईएएनएस)। रूस के नए राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने प्रस्तावित अमेरिकक की सार्वलौकिक मिसाइल सुरक्षा प्रणाली योजना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह सामूहिक प्रयास के तहत होना चाहिए।
मेदवेदेव ने क्रेमलिन की एक वेबसाइट पर गुरुवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमारे यूरोपीय सहयोगी सार्वलौकिक सुरक्षा प्रणाली बनाने की योजना का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा सुरक्षा प्रणाली के विपरीत है।
मेदवेदेव ने मसले को स्पष्ट करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के बीच इस संबंध में बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि रूस ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है।
मेदवेदेव के मुताबिक रूस का यही मानना है कि इस प्रस्ताव को अमल में लाने की कोई आवश्यकता ही नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेदवेदेव ने चीनी संवाददाताओं के सामने इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह प्रस्ताव घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद कर बाहर की घटनाओं को नहीं देखने-सुनने जैसा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications