बेरोजगारी के आंकड़ों से डालर चढ़ा
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी श्रम विभाग से जारी बेरोजगारी के आंकड़ों के मद्देनजर डालर में तेजी देखी जा रही है। आंकड़ों के जारी होते ही यूरो डालर की तुलना में 1.5727 डालर प्रति यूरो तक नीचे चला गया।
अमेरिकी श्रम विभाग से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान पहली बार बेरोजगारी भत्ते के लिए दावा करने वालों की संख्या में 9 हजार की कमी आई और यह 3 लाख 65 हजार तक रह गई।
कुल चार सप्ताह के आधार पर देखें तो आलोच्य सप्ताह के दौरान पहली बार बेरोजेगारी भत्ते के लिए दावा करने वालों की संख्या में 5 हजार की वृद्धि हुई और यह 3 लाख 72 हजार 250 तक रह गई। ठीक एक वर्ष पहले समान दावों की संख्या 3 लाख 11 हजार थी।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार लगातार दूसरे सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए दावा करने वालों की संख्या में गिरावट अमेरिकी श्रम बाजार में आ रही मजबूती को दर्शाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications