बैंक के वाहन से पांच करोड़ रुपये व एक किलो सोना लूटे (लीड)

रांची, 21 मई (आईएएनएस)। झारखंड के रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रांची जिले के तमाड़ थाना में सलगा गांव के नजदीक एक बैंक के वाहन से संदिग्ध नक्सलियों ने करीब पांच करोड़ रुपये और एक किलोग्राम सोना लूट लिए।

उन्होंने एक चालक व गार्ड का अपहरण कर लिया और पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया।

बताया जाता है कि आईसीआईसीआई बैंक की जमशेदपुर शाखा के अधिकारी एक वैन से बुधवार दोपहर में पांच करोड़ रुपये और एक किलो सोना लेकर रांची आ रहे थे। इस वैन में दो अधिकारी, चार गार्ड और एक चालक था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तमाड़ थाना के सलगा गांव में एक होटल के समीप एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने वैन का अपहरण कर लिया। उसके बाद वे रुपयों से भरे बैग और एक किलो सोना लेकर भाग गए।

तमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि ये लुटेरे तीन-चार मोटरसाइकिलों पर आए थे। कुमार के मुताबिक लुटेरों ने हवा में गोलियां भी दागी थीं। उन्होंने कहा कि एक गार्ड और एक चालक अभी भी लापता है। ऐसा लगता है कि इनका अपहरण कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में किसी भी बैंक के वाहन से सबसे बड़ी लूट की यह पहली घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+