ब्रुनेई के सुलतान ने की मनमोहन, पाटिल से भेंट
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। ब्रुनेई के सुलतान हाजी हस्सानल बोलकियाह ने आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक समझौतों को आगे बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
सुलतान बोलकियाह मंगलवार की शाम चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। पिछले 10 वर्षो में ब्रुनेई के सुलतान की यह पहली भारत यात्रा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से उनके सात रेस कोर्स स्थित सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते हुए।
इसके बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी भेंट की।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सुलतान के सम्मान में बुधवार की शाम राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया।
इन मुलाकातों के बाद बोलकियाह बंगलौर रवाना हो गए। वहां वह भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (इसरो) और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े अन्य संस्थानों का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications