जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 160 पहुंची

बंगलौर, 21 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक और तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच गई है। मरने वालों में 90 बंगलौर के रहने वाले हैं जबकि बाकी बंगलौर से सटे इलाकों के हैं।

तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में अब तक 45 लोगों मौत हो चुकी है जबकि कर्नाटक के कोलार जिले में मारे गए लोगों की संख्या 30 बताई जा रही है।

राज्य सरकार ने लापरवाही के मामले में 6 आबकारी व पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में स्थित एक अस्पताल का दौरा किया और वहां पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

कर्नाटक में अधिकारियों ने जहरीली शराब की तलाश में कई जगह छापे मारे हैं। जहरीली शराब पीने के कारण कुछ नए स्थानों पर भी लोगों की मौत हुई है। इसमें कर्नाटक के कोलार जिले में होसाकोट, एनीकल और बंगारपेट है, जहां करीब 30 लोगों की मौत हो गई है।

बंगलौर में बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंगलौर के सरकारी अस्पतालों में कई लोगों को भर्ती किया गया है।

राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके पहले सोमवार को राज्य सरकार ने 10 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+