कामेक्स में सोना एक महीने के उच्चतम स्तर पर
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के कामेक्स डिवीजन में पिट कारोबार के दौरान बुधवार को सोना का जून वायदा पिछले एक महीने के उच्चतम स्तर यानी 930 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी व डालर में कमजोरी से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। तकनीकी समीक्षक फिलहाल सोना में 934 और 951 डालर प्रति औंस का रेजिस्टेंस स्तर और 917 और 903 डालर प्रति औंस का सपोर्ट स्तर मानकर चल रहे हैं। नाइमेक्स में चांदी का जुलाई वायदा भी 20 सेंट की तेजी से 17.925 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
उधर, स्टाक में आई कमी के मद्देनजर न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक कारोबार में बुधवार को कारोबार के दौरान तेल का जुलाई वायदा 132.08 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
लंदन स्थित आईसीई वायदा में भी ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा 131.13 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई पर दर्ज किया गया। नाइमेक्स के पिट कारोबार में फिलहाल समान अवधि का तेल वायदा 2.82 डालर प्रति बैरल यानी 2.2 फीसदी की तेजी से 131.80 डालर प्रति बैरल है। इससे पूर्व नाइमेक्स के पिट कारोबार में समान अवधि का तेल वायदा 131.90 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई तक पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications