आंध्रप्रदेश में फिल्मी सितारों ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की राजनीति में बड़े फिल्मी सितारों के आने से अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

सुपरस्टार चिरंजीवी जून में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। दूसरी ओर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व सुपरस्टार एन. टी. रामाराव के बेटे और पोते तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होने की तैयारी में हैं।

चिरंजीवी के नजदीकी सूत्रों के अनुसार उनके साले अलु अरविंद उनके सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रशंसकों सहित उनका साथ दे रहे कुछ समूहों ने तो जिला स्तर पर काम शुरू भी कर दिया है।

चिरंजीवी देश में सबसे अधिक मेहनताना लेने वाले कलाकारों में से हैं। पिछले दो दशकों से तेलुगू फिल्म उद्योग से जुड़े चिरंजीवी अब एन. टी. रामाराव (एनटीआर) के रास्ते पर चलते दिखेंगे।

उधर एनटीआर के पारिवारिक सदस्यों और जाने-माने फिल्मी सितारों के लिए भी राजनीतिक मंच तैयार है। एनटीआर के बेटे एन. बालकृष्णा, पोते जूनियर एनटीआर, एन. कल्याणराम और एन. तारकरत्ना भी एनटीआर के दामाद एन. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी में शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+