सुरजीत अभी भी योद्धा हैं : येचुरी
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। कम्युनिस्ट नेता हरकिशन सिंह सुरजीत भले ही गंभीर रूप से बीमार हों लेकिन उनके सहयोगी सीताराम येचुरी उनको अब भी एक योद्धा मानते हैं।
येचुरी ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल के डाक्टरों ने कृत्रिम सांस प्रणाली हटा कर यह देखने का प्रयास किया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। येचुरी के अनुसार सुरजीत ने स्वयं सांस लेने का प्रयास किया और लगातार 20 मिनट तक वह आसानी से सांस लेते रहे।
माकपा के पूर्व महासचिव सुरजीत को सांस और ह्रदय की तकलीफों के कारण 6 मई को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो के सदस्य येचुरी ने कहा, "सुरजीत ने जीवन भर संघर्ष किया, वह अब भी संघर्ष कर रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर इस समय भी मुझसे भी बेहतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications