पैसे से पहले सेक्स चाहते हैं मलेशियाई लुटेरे
कुआलालंपुर, 21 मई (आईएएनएस)। मलेशिया में इन दिनों ऐसे लुटेरे चर्चा का विषय बने हुए हैं जो घरों में नकद या सामान लूटने के बजाय सेक्स के लिए महिलाओं की तलाश करते हैं।
समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार पांच लुटेरों के एक गिरोह ने एक घर में मात्र अंत:वस्त्रों में प्रवेश किया और घर के निवासियों को बांध कर, घर में लूटपाट करने के बजाय उन्होंने घर की इंडोनेशियाई मूल की नौकरानी को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। नौकरानी उन्हें पसंद नहीं आई तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद घर को लूट कर चलते बने।
पिछले एक सप्ताह में यह इस तरह की तीसरी घटना है।
पहले एक घटना में लोगों ने एक व्यक्ति को एक मकान की खिड़की से अंदर जाते देखा था। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर जब पुलिस उस मकान में पहुंची तो उसने पाया कि वह व्यक्ति मकान मालिक की बेटी के साथ यौनक्रिया में लिप्त है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दायर किया है।
एक अन्य महिला ने भी शिकायत की थी कि उसे आधी रात में महसूस हुआ कि उसके बगल में कोई लेटा हुआ है। शंका होने पर वह जागी और दूसरे कमरे में गई तो उसने पाया कि उसका पति वहां गहरी नींद में सोया हुआ था। जब उसने अपने पति को जगाया तो वह चोर वहां से भाग निकला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications