क्लिंटन ने संकल्प दुहराया, ओबामा पहुंचे नामांकन के करीब
वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। केंटकी प्रेसिडेंसी क्षेत्र में भारी जीत के बाद हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर कहा है कि वह अभी भी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी में बनी हुई हैं वहीं बराक ओबामा ओरेगान में संभावित जीत के साथ नामांकन के और निकट पहुंच गए हैं।

केंटकी में हुए चुनावों में हिलेरी को 65 फीसदी और ओबामा को 30 फीसदी मत मिले हैं।
हिलेरी ने अपने समर्थकों से कहा, "आपने कभी मुझ पर से अपना भरोसा नहीं खोया क्योंकि मैंने कभी आप पर से अपना भरोसा नहीं खोया।"
उधर ओबामा ओरेगान में संभावित जीत के बाद राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पाने के काफी नजदीक पहुंच जाएंगे।
ओबामा को अब तक 1904 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल है जबकि हिलेरी के पास मात्र 1717 प्रतिनिधियों का समर्थन है।
अभी भी प्यूटरे रिको में एक जून और मोंटाना और दक्षिणी डकोटा में तीन जून को मतदान होना है। इसके बाद स्थिति के थोड़ा और स्पष्ट होने का अनुमान है।
गौरतलब है कि अगर ओबामा यह चुनाव जीत जाते हैं तो वह अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति होने की ओर अग्रसर हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications