बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में बनेंगे 'इको' शौचालय

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार में बाढ़ संभावित इलाकों में लगभग 300 विशेष 'इको' शौचालयों का निर्माण बारिश के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार में बाढ़ संभावित इलाकों में लगभग 300 विशेष 'इको' शौचालयों का निर्माण बारिश के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

इन इलाकों में बाढ़ के समय जल जनित बीमारियों पर काबू पाने के लिए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है।

मानसून आने में सिर्फ एक महीने का समय बाकी है इसलिए बिहार लोक प्रशासन संस्थान और ग्रामीण विकास (बीआईपीएआइडी) और संयुक्त राष्ट्र बाल विकास कोष (यूनीसेफ) ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष शौचालयों के निर्माण कार्य को तेज कर दिया है।

बीआईपीएआरडी के आपदा प्रबंध केंद्र के समन्वयक संजय पांडेय ने बताया, "हमारी योजना है कि मानसून आने से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग 300 इको शौचालयों को तैयार कर लिया जाए। हमने शौचालय को विशेष तरह से डिजाइन किया है जिससे उसका भूमिगत जल से कोई वास्ता न हो और इसे इस्तेमाल में लाना बहुत आसान होगा।"

उन्होंने बताया कि चीन, कंबोडिया, लाओस के बाद अब इन विशेष शौचालयों का इस्तेमाल पहली बार बिहार में किया जाएगा। इन शौचालयों का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

योजना के समन्वयक ने बताया कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण में कुल 4,500 से 5000 रुपये की लागत आएगी।

गौरतलब है कि बिहार में हर साल बाढ़ से लगभग 50 लाख लोग प्रभावित होते हैं। इसमें सैकड़ों की मौतें हो जाती हैं और बहुत से लोग बेघर हो जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+