पश्चिम समर्थक सर्बियाई पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल करने में असफल

बेलग्रेड , 21 मई (आईएएनएस)। सर्बिया में पश्चिम समर्थक राष्ट्रपति बोरिस टेडिक की डेमोक्रेट पार्टी ने 11 मई को हुए चुनावों के बुधवार को घोषित परिणामों जीत तो हासिल की है, लेकिन स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने में असफल रही है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को अंतिम परिणामों की घोषणा की जबकि 15 मई को ही परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद थी।

250 सदस्यीय संसद के चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी ने 102 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ 38.4 वोट हासिल किए हैं। तोमिस्लोव निकोलिक की रेडिकल पार्टी ने 29.45 प्रतिशत वोटों के साथ ही 78 संसदीय सीटों पर विजय हासिल की है।

टेडिक की पार्टी बहुमत प्राप्त करने में असफल रही है। इससे अब उनको अपनी पश्चिम समर्थक और यूरोपीय संघ की सदस्यता पाने की नीति को आगे बढ़ाने में कठिनाई होगी।

इन परिणामों का नतीजा होगा कि टेडिक और निकोलिक संसद में 126 सदस्यों का बहुमत जुटाने के लिए सोशलिस्ट और लिबरल पार्टी के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे।

सोशलिस्ट पार्टी आफ सबिर्या ने संसद की 20 सीटों पर विजय प्राप्त की है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 13 सदस्य विजयी रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+