इटावा में बकरी व्यापारी की हत्या, 4.77 लाख रुपये की हुई लूट
इटावा, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को मोटरसाइकिल पर आए तीन लुटेरों ने एक बकरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और 4 लाख 77 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
जिले के जसवंतनगर थानाक्षेत्र के प्रभारी सरजीत सिंह ने बताया कि यहां लगने वाले साप्ताहिक बकरी बाजार में कानपुर से आए व्यापारी अब्दुल भूरे और उसके मुनीम वाहिद अली पर कुछ बदमाशों ने उस समय गोलियां बरसाने लगे जब दोनों एक पानी टंकी के पास पानी पी रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि हमले में अब्दुल भूरे की मौत हो गई है और वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया है। लुटेरे व्यापारी के पास से 4 लाख 77 हजार रुपये से भरा एक थैला लेकर फरार हो गए हैं।
वाहिद को इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हलात गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लुटेरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications