ओबाम उम्मीदवारी के नजदीक, हार नहीं मानेंगी हिलेरी (लीड)
वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। ओरेगान में शानदार जीत के साथ ही बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद के पहले अश्वेत उम्मीदवार बन कर इतिहास रचने के नजदीक पहुंच गए हैं जबकि केंटकी में जीत दर्ज करने वाली हिलेरी क्लिंटन अभी भी हार मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं।
वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। ओरेगान में शानदार जीत के साथ ही बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद के पहले अश्वेत उम्मीदवार बन कर इतिहास रचने के नजदीक पहुंच गए हैं जबकि केंटकी में जीत दर्ज करने वाली हिलेरी क्लिंटन अभी भी हार मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं।
केंटकी में हुए चुनावों में हिलेरी को 65 फीसदी और ओबामा को 30 फीसदी मत मिले हैं। ओरेगान में ओबामा को 61 फीसदी और हिलेरी को 39 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला है।
परिणामों के बाद ओबामा ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "हम उम्मीदवारी के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं। सारे लोगों ने तो हमें खारिज ही कर दिया था लेकिन लोवा के नागरिकों के इरादे कुछ और ही थे।"
ओबामा ने हिलेरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस उम्मीदवारी से मिथकों को तोड़ा है और अमेरिका में परिवर्तन लाया है। उन्होंने हमारी और आपकी बच्चियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है, इसके लिए हमें उनका आभारी होना चाहिए।
उधर हिलेरी ने भी हार न मानते हुए अपने समर्थकों से कहा, "आपने कभी मुझ पर से अपना भरोसा नहीं खोया क्योंकि मैंने कभी आप पर से अपना भरोसा नहीं खोया।"
उधर ओबामा ओरेगान में संभावित जीत के बाद राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पाने के काफी नजदीक पहुंच जाएंगे।
ओबामा को अब तक 1904 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल है जबकि हिलेरी के पास मात्र 1717 प्रतिनिधियों का समर्थन है।
अभी भी प्यूटरे रिको में एक जून और मोंटाना और दक्षिणी डकोटा में तीन जून को मतदान होना है। इसके बाद स्थिति के थोड़ा और स्पष्ट होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications