जापान ने जासूसी उपग्रह भेजने को कानून बनाया

टोक्यो, 21 मई (आईएएनएस)। जापान की संसद ने बुधवार को अंतरिक्ष के सैनिक उपयोग की अनुमति और जासूसी उपग्रहोंे के विकास तथा संचालन को मंजूरी प्रदान करने वाले देश के पहले कानून को पास कर दिया है।

यह विधेयक विवादों में घिर गया था क्योंकि जापान ने 1969 में एक संसदीय प्रस्ताव स्वीकृत किया था जिसके अनुसार अंतरिक्ष में सैनिक उपयोग के कार्यो की अनुमति नहीं थी।

समाचार एजेंसी योनहैप के अनुसार इस कानून से जापान की अंतरिक्ष के असैनिक उपयोग की नीति बदल जाएगी। अब सरकार अंतरिक्ष में सुरक्षा से संबंधित उपकरणों को भेज सकती है।

इस विधेयक को प्रधानमंत्री याशुओ फुकुदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधंन के सहयोगियों और न्यू कुओमीतो पार्टी और जापान के मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ जापान ने समर्थन दिया था। विधेयक का विरोध सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और जापानी कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध किया था।

जापान की सुरक्षा के बारे में खतरा 1998 में तब बढ़ गया जब उत्तर कोरिया ने जापान केऊपर से एक मिसाइल का परीक्षण किया। इस घटना के बाद जापान ने अमेरिकी के सहयोग से सुरक्षा छतरी को तत्काल बढ़ा दिया।

जापान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए 2003 में चार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। लेकिन इनकी क्षमता केवल एक मीटर तक की वस्तुओं को देखने की है। नए उपग्रहों की क्षमता 15 सेंटीमीटर तक की वस्तुओं को देखने की होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+