संप्रग के चार साल की 'विफलताओं' का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी भाजपा

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार जहां अपने चार साल की उपलब्धियों का बखान करने में जुटी है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसकी विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददताओं को बताया, "संप्रग की असफलताओं की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए पार्टी उनकी विफलताओं का विस्तृत रिपार्ट कार्ड तैयार कर रही है। इस रिपोर्ट कार्ड को इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि संप्रग के चार साल देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहे। महंगाई की मार से जहां आम आदमी त्रस्त है वहीं किसान बदहाल है और कृषि पूरी तरह तहस नहस हो गई है। आतंकवाद सिर्फ बढ़ा ही नहीं है बल्कि उसका सुराग लगाने में भी यह सरकार नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा और लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाई। क्वोत्रोची को बचाने में अपने सारे प्रयास झोंक दिए। विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में बड़े स्तर पर घोटाले किए और संसाधनों के विकास में अवरोध पैदा किया। सरकार की इन्हीं असफलताओं के चलते कांग्रेस और संप्रग के उसके सहयोगी घटक लगातार चुनाव हार रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+