पश्चिम बंगाल में बच्चों के साथ महिला ने मौत को गले लगाया

कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार की देर रात एक महिला ने अपने दो बेटों की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा कर आत्महत्या कर ली।

हावड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक एन.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "35 वर्षीय फुलसरा बेगम ने अपने तीन बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी वही जहर पीकर आत्महत्या कर ली। फुसरा और उसके दो बेटे- 11 वर्षीय शेख राजिब और 9 वर्षीय शेख कालो जहर पीने के बाद तुरंत ही मर गए जबकि पांच वर्षीय बेटी रिजीना को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।"

उन्होंने कहा, "महिला ने यह जहर शक्कर के साथ मिला कर पिलाया था इसलिए बच्चे नहीं जान पाए कि वे क्या पी रहे हैं।"

यह घटना कोलकाता से 30 किलोमीटर स्थित हावड़ा जिले के अमता इलाके में हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वैवाहिक मतभेद के कारण यह घटना हुई है। महिला के पति राफिक ने पिछले महीने ही एक दूसरी औरत से विवाह कर लिया था जिससे निराश फुलसरा ने बच्चों को मारकर आत्महत्या कर ली। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+