ब्रसेल्स में एनर्जी ग्लोब अवार्डस की अध्यक्षता करेंगी मेनका गांधी
ब्रसेल्स, 21 मई (आईएएनएस)। पूर्व पर्यावरण मंत्री मेनका गांधी ब्रसेल्स में 26 मई को होने वाले नौवें 'एनर्जी ग्लोब अवार्डस' की अध्यक्षता करेंगी।
स्थानीय पर्यावरण परियोजना पर आधारित यह कार्यक्रम यूरोपीय संसद में आयोजित कि या जाएगा।
'ईयूएशिया न्यूज' समाचार पत्र के अनुसार मंगलवार को यूरोपीय संसद द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में लगभग 109 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बालीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है।
यह पुरस्कार उन स्थानीय और क्षेत्रीय परियोजनाओं को दिया जाता है जो ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती है। इसके साथ ही उन परियोजनाओं का भी इस पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है जो गरीब लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
गौरतलब है कि इस पुरस्कार को पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और युवा नामक पांच श्रेणियों में दिया जाता है।
वर्ष 2008 के लिए जिन परियोजनाओं को शामिल किया गया है उनमें बांग्लादेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा प्रणाली, अर्जेंटीना में जंगलों को नया जीवन देना और स्टॉकहोम में सार्वजनिक यातायात के लिए हाइब्रिड (प्रदूषण रहित) वाहनों का प्रयोग शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications