हाजिर सोना व चांदी चढ़े
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के बीच घरेलू हाजिर बाजारों में सोना व चांदी बढ़कर बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी व डालर में कमजोरी वैश्विक बाजारों में सोना व चांदी की कीमतों में बढ़त के लिए जिम्मेदार हैं।
निवेशक फिलहाल बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की प्रस्तावित बैठक से जारी होने वाले मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में तेल का जुलाई वायदा बुधवार को कारोबार के दौरान 130.47 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई को छू गया। नाइमेक्स के पिट कारोबार में जून का तेल वायदा 2.02 डालर चढ़कर 129.07 डालर प्रबत बैरल बंद हुआ।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में सोना में 880 से 940 डालर प्रति औंस के बीच कारोबार देखा जा सकता है।
मुंबई सर्राफा बाजार में आज सोना (995) और (999) क्रमश: 300 और 320 रुपये चढ़कर 12,800 और 12,860 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। चांदी 735 रुपये की तेजी से 24,710 रुपये प्रति किलो बंद हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications