रुपये में गिरावट जारी
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के मद्देनजर डालर के मुकाबले रुपये में बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई।
अंतर विदेशी मुद्रा विनिमय बैंक में बुधवार को रुपया 42.31 और 42.90 रुपये प्रति डालर के निम्नतम और उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 42.77 रुपये प्रति डालर के स्तर पर बंद हुआ।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में रुपये में 42.90 से 43.05 रुपये प्रति डालर के बीच कारोबार हो सकता है।
स्टाक में आई कमी के मद्देनजर न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक कारोबार में बुधवार को कारोबार के दौरान तेल का जुलाई वायदा 132.08 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
लंदन स्थित आईसीई वायदा में भी ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा 131.13 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई पर दर्ज किया गया। नाइमेक्स के पिट कारोबार में फिलहाल समान अवधि का तेल वायदा 2.82 डालर प्रति बैरल यानी 2.2 फीसदी की तेजी से 131.80 डालर प्रति बैरल है। इससे पूर्व नाइमेक्स के पिट कारोबार में समान अवधि का तेल वायदा 131.90 डालर प्रति बैरल की ऊंचाई तक पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications