दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है कफ सीरप
सिडनी, 21 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में कई मां-बाप अपने दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी के लिए कफ सीरप पिलाते हैं, लेकिन एक नए शोध के मुताबिक यह उनके लिए नुकसान देह हो सकता है।
मेलबर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक चिकित्सालय में 325 मरीजों पर किए अध्ययन में पाया कि उनमें से 98 फीसदी ने दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा दी थी।
शोधकर्ता मिसेल ट्राजानोवास्का ने अध्ययन में पाया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दी जाने वाली दवाओं में पैरासिटामॉल (बुखार की दवा) का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इसके बाद अभिभावक सर्दी-जुकाम की दवाओं का इस्तेमाल अपने बच्चों को देने में करते हैं।
उन्होंने बताया, "अभिभावक अपने बच्चों को जल्दी राहत पहुंचाने के लिए ऐसा करते हैं जबकि उन्हें नहीं मालूम होता है कि इसके बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि सर्दी-खांसी की दवाओं का बच्चों पर बहुत खराब प्रभाव होता है,खासकर दो साल से कम उम्र के बच्चों पर ।"
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चिकित्सकीय सलाह के बाद ही कोई दवा बच्चों को देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications