समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चे रहते है ज्यादा बीमार
न्यूयार्क, 21 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने 70 लाख शिशुओं पर किए गए एक वृहद अध्ययन से निष्कर्ष निकाला है कि समय पूर्व जन्म लेने वाले शिशुओं को सामान्य बच्चों की तुलना में जन्मजात बीमारी होने की संभावना दोगुने से अधिक रहती है।
अध्ययन में अमेरिका के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों ने भाग लिया था। शोधकर्ताओं ने 1995 से 2000 के बीच अमेरिका में समय से पूर्व जन्म लेने वाले शिशुओं का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि समय पूर्व पैदा होने वाले आठ फीसदी बच्चों को कोई न कोई जन्मजात बीमारी थी।
शोधकर्ता जोआन पेट्रिनी ने कहा, "हमने अध्ययन में देखा कि जो शिशु समय से पूर्व ही गर्भ से बाहर आ जाते हैं इनमें जन्मजात बीमारी होनी की संभावना सामान्य बच्चों की तुलना में दोगुने अधिक होती है।"
उन्होंने कहा कि सामान्य बच्चों की तुलना में इन बच्चों को जीवनपर्यत्न किसी न किसी बीमारी से जूझना पड़ता है।
शोधकर्ताओं के अध्ययन के निष्कर्ष 'मेटर्नल' और 'चाइल्ड हेल्थ' नामक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications