कोयला की कीमतों में इस वर्ष और वृद्धि नहीं : मंत्री
मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। कोयला की कीमतों में इस वर्ष और वृद्धि नहीं की जाएगी।
केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री संतोष बागरोडिया ने बुधवार को देश में अपर्याप्त कोयला भंडार से संबंधित खबरों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि फिलहाल देश में कोयला का पर्याप्त भंडार है।
मंत्री के अनुसार कंपनियों की लापरवाही की वजह से उनके स्टाक में कमी देखी जा रही है। सभी कंपनियों के लिए जरूरी है कि वे कम से कम 21 दिनों के लिए स्टाक रखें लेकिन कंपनियां निदेर्ंश का उल्लंधन कर रही है।
उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार उत्पादन लक्ष्य को बढ़ाने के संबंध में जल्दी ही कदम उठाने पर विचार कर रही है।
बागरोडिया ने कहा कि कंपनियां कोयले का आयात इसलिए कर रही हैं कि देश में जरूरत के हिसाब से खास किस्म का कोयला उपलब्ध नहीं है। आयात का मतलब भंडार में कमी से नहीं लगाया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications