120 डालर के पार पहुंचा तेल की कीमत
विएना, 21 मई (आईएएनएस)। दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादक 'पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संघ' (ओपेक) के तेल की कीमतें पहली बार 120 डालर प्रति बैरल से भी ऊपर चली गईं हैं।
ओपेक द्वारा उत्पादित एक बैरल (159 लीटर) कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 121.02 डालर हो गई है। ओपेक के इतिहास में पहली बार कीमतें 120 डालर प्रति बैरल से ऊपर गई हैं।
विश्लेषकों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतें वास्तव में तेजड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद बढ़ रही हैं।
ओपेके के सदस्य इराक ने भरोसा दिलाया है कि बढ़ती कीमतों को देखते हुए वह अपने उत्पादन को बढ़ाकर 3.5 करोड़ बैरल करने जा रहा है।
विएना स्थित जेबीसी से प्राप्त समाचारों के अनुसार कच्चे तेल की आपूर्ति सुधाारने के लिए कुवैत ने भी अपने दैनिक उत्पादन को बढ़ाकर 34 लाख बैरल प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है।
ओपेक 13 देशों का संगठन है जो पूरी दुनिया के सम्पूर्ण तेल उत्पादन का 40 प्रतिशत का उत्पादन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications