झारखंड में जादू टोने के शक में सात लोगों की पिटाई
रांची, 21 मई (आईएएनएस)। झारखंड के एक गांव में आज एक महिला समेत सात लोगों को जादू टोना करने के आरोप में स्थानीय लोगों द्वारा बुरी तरह पीटा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिकिद्री गांव के निकट हुंद्रू जल प्रपात पर मंगलवार को 10 लोग दो बकरियों, तीन मुर्गियों और अपने सामान के साथ पहुंचे।
उन्होंने वहां मंत्रोच्चार के साथ कुछ अनुष्ठान करने प्रारंभ किए तभी वहां 50-60 ग्रामीण एकत्रित हो गए। जादू-टोने का शक होने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। दस में से तीन लोग भागने में कामयाब रहे।
स्थानीय निवासी सोहन महतो ने बताया, "वे हमारे गांव में एक भूत को छोड़ने आए थे। पहले भी ऐसा हो चुका है और तब हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस बार हमने उन्हें पकड़ लिया।"
एक अन्य ग्रामीण मनोहर मुंडा ने बताय कि गांव में भूत की उपस्थिति हमारे लिए अच्छी नहीं है। इसीलिए गांव वाले भूतों को दूसरी जगहों पर छोड़ आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications