'दुनिया में असंक्रामक बीमारियों से मरने वालों की तादाद ज्यादा'
जीनेवा, 21 मई (आईएएनएस)। एक शोध में पाया गया कि अतिसार (डायरिया), तपेदिक (ट्यूबरक्युलोसिस) व अन्य संक्रामक बीमारियों के बजाए हृदय या लकवा संबंधी असंक्रामक बीमारियों से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
यह शोध विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व स्तर पर किया है। समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के अनुसार शोध में पाया गया कि अगले 20 वर्षो में अतिसार, एचआईवी, तपेदिक और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के बजाय असंक्रामक बीमारियों से मरने वालों की संख्या बढ़ी है।
डब्ल्यूएचओ के सांख्यिकीय व सूचना विभाग के निदेशक टाइज बोयरमा ने कहा, "विश्व स्तर पर संक्रामक बीमारियों के बजाए असंक्रामक बीमारियों से मरने वालों की संख्या बढ़ी है।"
शोध में पाया गया कि कम उम्र में ही किशोर व युवा नशे के कारण मौत के शिकार हो रहे हैं।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि 10 में चार महिलाएं व बच्चे आधारभूत सुविधाओं के अभाव में समय से पहले ही मौत के शिकार हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications