एसबीआई किसानों को ऋण देना जारी रखेगी (लीड-1)

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ऋण देना जारी रखेगी।

किसानों को ऋण न देने के अपने निर्णय के लिए क्षमा याचना करते हुए एसबीआई ने कहा कि उसने 16 मई को जारी किए गए अपने उस विवादास्पद परिपत्र को वापस ले लिया है जिसमें उसने कहा था कि वह किसानों को उपकरण खरीदने के लिए ऋण उपलब्ध नहीं कराएगा। बैंक का कहना था कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि भारी संख्या में किसानों द्वारा लिए गए ऋण की वसूली नहीं हो पा रही थी।

बैंक प्रमुख के कार्यालय से जारी वक्तव्य में कहा गया, "हम क्षमा चाहते हैं कि ट्रैक्टर के लिए ऋण से संबंधित हमारे परिपत्र को गलत समझा गया और इससे चिंताएं पैदा हुईं। परिपत्र को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।"

गौरतलब है कि एसबीआई ने देश में किसानों को 430 अरब रुपये का ऋण दे रखा है जिसमें से सात फीसदी के वापस मिलने की संभावना समाप्त हो चुकी है।

एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक अनूप बनर्जी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बैंक ने किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरणों की खरीद के लिए कुल 70 अरब रुपये का ऋण उपलब्ध कराया है।

संसदीय और प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने इस बारे में आईएएनएस से मंगलवार को कहा था, "यह सही नहीं है। कर्नाटक चुनावों की पूर्वसंध्या पर ऐसा निर्णय संदेह पैदा करता है। यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका किसानों पर बेहद खराब असर पड़ेगा।"

उनका कहना था कि सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों को पूर्ण स्वायत्तता नहीं देनी चाहिए और उन पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+