अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र के अतिक्रमण की बात स्वीकार की
वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने सोमवार को यह स्वीकार किया कि संभवत: उसके एक सैन्य विमान ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण किया। यह अमेरिकी विमान एक नशा विरोधी अभियान पर था।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब उनका विमान कुराकाव नामक स्थान पर कार्रवाई कर रहा था। विमान चालकों को जैसे ही अपकी गलती का एहसास हुआ उन्होंने वेनेजुएला के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया।
मंत्रालय ने कहा, "उसने वेनेजुएला टावर से इस गलती की सूचना अधिकारियों को दी और कहा कि वह जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय वायु सीमा में वापस लौट जाएगा।"
मंत्रालय ने बताया कि यह सारा मामला आसानी से निपट गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वेनेजुएला के विदेश मंत्री निकोलस मादुरो ने सोमवार को बताया कि उनकी सरकार ने काराकस में स्थित अमेरिकी दूतावास को सम्मन भेज दिया है, हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इससे इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications