भोपाल में पकड़ी गई दो करोड़ की ब्राउन शुगर
भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। भोपाल के निशातपुरा इलाके में पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार कर एक किलो ब्राउन शुगर बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई ब्राउन शुगर की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
शनिवार की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निशातपुरा थाना क्षेत्र के मुरली नगर में रहने वाला अकरम ब्राउन शुगर लेकर आया है। इस सूचना के आधार पर अपराध शाखा के दल ने दबिश दी तो अकरम मय एक किलो ब्राउन शुगर के पकड़ा गया।
भोपाल के पुलिस अधीक्षक जयदीप कुमार के अनुसार अकरम से बरामद की गई ब्राउन शुगर उच्च श्रेणी की हैं और इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
पुलिस के अनुसार अकरम और उसके परिवार के सदस्य काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। अकरम का पिता सिकंदर भी मादक पदाथोंर्ं की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications