'महिंद्रा एंड महिंद्रा' देगी बुद्ध पर बनने वाली फिल्म को वित्तीय मदद
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। हाल ही में एक मीडिया कोष का निर्माण करने वाली आटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा संभवत: एक अमेरिकी वितरण कंपनी के साथ मिलकर भारतीय मूल के फिल्मकार पान नलिन की नई फिल्म 'बुद्ध' को आर्थिक सहायता देने जा रही है।
नलिन के एक मित्र के अनुसार, "नलिन ने कांस फिल्म समारोह के दौरान बताया कि बुद्ध पर उनकी एक फिल्म को महिंद्रा एंड महिंद्रा और उत्तरी अमेरिका की एक वितरण कंपनी मिलकर वित्तीय मदद देंगे।"
यद्यपि कंपनी ने गुजराती मूल के इस फिल्मकार के साथ किसी सहयोग के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
'समसारा' जैसी आलोचकों की प्रशंसा बटोरने वाली फिल्म बना चुके नलिन के हवाले से उनके दोस्त ने बताया कि यह उनकी नई फिल्म अक्टूबर में बननी शुरू होगी और इसकी शूटिंग दक्षिण पूर्वी एशिया में की जाएगी।
फिल्म में गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा को समकालीन संदर्भो से जोड़ कर दिखाया जाएगा।
नलिन ने पिछले माह आईएएनएस को बताया था कि वह अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेना चाहते हैं और उनकी इस बारे में उनसे प्रारंभिक बातचीत हो चुकी हैं। लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि संभवत: फिल्म में हालीवुड के सितारे काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications