दस भारतीयों समेत मालवाहक जहाज लापता (लीड)

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के निकट 10 भारतीयों समेत जार्डन के एक जहाज को स्थानीय समुद्री लूटेरों ने शनिवार की सुबह जब्त कर लिया था। यह जहाज मुंबई से शुक्रवार को रवाना हुआ था।

मुंबई स्थित नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) ने भारतीय तटरक्षकों को सलाह दी है कि वे सोमालिया समेत अन्य पूर्वी अफ्रीकी दशों को अपहृत जहाज के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहे।

उधर तटरक्षकों के प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस घटना की जानकारी मिली तो है लेकिन फिलहाल इस मामले में और अधिक सूचना का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि लापता हुए एम. वी. विक्टोरिया जहाज पर विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के लिए 4,200 मीट्रिक टन चीनी लदी हुई है। मुंबई से चले इस जहाज में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और तंजानिया के भी नाविक हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इस जहाज का अज्ञात सशस्त्र आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष सोमालिया तट के पास जहाज के अपहरण की यह 10वीं घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+