यूपीपीसीएल मुख्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

लखनऊ, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मुख्यालय की बहुमंजिली इमारत शक्ति भवन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

हजरतगंज के क्षेत्राधिकारी बी. एस. गबरियाल ने बताया कि गत 22 अप्रैल को टेलीफोन के जरिए किसी व्यक्ति ने यूपीपीसीएल मुख्यालय की 15 मंजिली इमारत शक्ति भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस तभी से इस व्यक्ति का पता लगाने में जुटी थी। इस सिलसिले में मंगलवार को पुलिस ने अभय गंगवार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गंगवार फरु खाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसने अपने मोबाइल फोन (9795755753) से 22 अप्रैल को एक पुलिस अधिकारी को फोन करके कहा था कि शक्ति भवन में शक्तिशाली बम रखा हुआ है। यह खबर पाते ही आनन-फानन में शक्ति भवन में बम निरोधक दस्तों ने सघन तलाशी ली थी। इस दौरान शक्ति भवन में भय एवं आशंका का माहौल व्याप्त रहा जिससे वहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सारा दिन अंदर जाने से कतराते रहे।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभय ने बताया कि उसने शक्ति भवन उड़ाने की धमकी भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से की थी। गबरियाल ने कहा कि अभय के खिलाफ पुलिस ने 425 आर्म्स एक्ट, 153ए और 7 क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+