सिक्किम संबंधी चीन के दावे पर भारत विरोध दर्ज करे : भाजपा
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम के एक भाग पर अधिकार जताने के चीन के दावे के लिए कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को यह कहते हुए कठघरे में खड़ा किया कि वामपंथियों के खंभे पर सरकार की नींव टिकी है इसलिए चीन इस प्रकार का दु:साहस कर रहा है।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चीन के इस दावे की जितनी आलोचना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि चीन के इस दावे का कड़ा प्रतिरोध जताने का सबसे अच्छा तरीका है कि भारत में मौजूद चीनी राजदूत को विशेष रूप से बुालाया जाए और उन्हें आगाह किया जाए।
उन्होंने सिक्किम संबंधी चीन के दावे को उसकी उदंडता करार दिया और कहा कि भारत को इसके खिलाफ कड़ा प्रतिरोध जताना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह न सिर्फ चीनी राजदूत को समन करे बल्कि कड़ा विरोध दर्ज करने के लिए कूटनीतिक कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications