वाराणसी में मुठभेड़, दो इनामी बदमाश ढेर
वाराणसी, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया।
वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुशील उर्फ बल्लू सिंह नामक अपराधी सारनाथ और जैतपुरा थान क्षेत्र के बीच घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई, जिसके बाद दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में वह मारा गया।
उधर जिले के मंडुआडीह इलाके में हुई एक दूसरी घटना में पुलिस ने गिरजेश पाठक नामक बदमाश को एक मुठभेड़ में मार गिराया है जबकि उसके अन्य साथी घटनास्थल से भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक-एक पिस्तौल और कई गोलियां बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई दल ने अंजाम दिया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस को इन बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी और बल्लू सिंह पर 10 हजार रुपये और गिरजेश पाठक पर 2500 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications