सोने की मांग मूल्य में वृद्धि

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। मांग में गिरावट के बावजूद वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान सोने की मांग मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की कीमतों में भारी तेजी मांग मूल्य में वृद्धि के लिए जिम्मेदार रहा।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी ) से जारी गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार समीक्षाधीन अवधि केदौरान मांग मूल्य 20 फीसदी बढ़कर 20.9 अरब डालर हो गया। हालांकि समान अवधि के दौरान मांग 16 फीसदी गिरकर 701 टन रह गया।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक हजार डालर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) के कामेक्स डिवीजन में 17 मार्च को सोना अपने उच्चतम स्तर यानी 1,038.60 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

वार्षिक आधार पर गहनों की मांग समान अवधि के दौरान 21 फीसदी गिरकर 445.4 टन रह गई। वर्ष 1993 के बाद गहनों की मांग में यह सबसे बड़ी गिरावट है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की खुदरा मांग पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 35 फीसदी गिरकर 72.7 टन रह गया।

रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के सबसे बड़े बाजार भारत में समीक्षाधीन अवधि के दौरान आभूषण व निवेश मांग तकरीबन 50 फीसदी घटकर क्रमश: 71 व 31 टन रह गया। अमेरिका में भी समान अवधि के दौरान सोने की मांग में 15 फीसदी घटकर 48 टन रह गई।

चीन व रूस में हालांकि समान अवधि के दौरान सोने की मांग में 15 और 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+