उप्र में फरार कैदी पर 12,500 रुपये का इनाम
सीतापुर, 20 मई (आईएएनएस)। सीतापुर जिला अदालत में पेशी के दौरान शनिवार को फरार कैदी श्रीराम सिंह पर पुलिस ने 12,500 रुपये का इनाम घोषित किया है और साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों कैलाश सिंह और राधेश्याम को निलंबित कर जेल भेज दिया है।
सीतापुर से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोहरे ने आईएएनएस को बताया कि जिला न्यायालय परिसर से पेशी के दौरान श्रीराम सिंह नामक अभियुक्त फरार हो गया था। वह हेराफेरी के एक मामले में सीतापुर जेल में बंद था। उसने हरदोई जेल के अधिकारियों से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल से अपनी जान का खतरा बताकर सीतापुर स्थानान्तरण करने की गुजारिश की थी, जिसके बाद उसे सीतापुर जेल भेज दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने स्वयं अभियुक्त श्रीराम पर 2500 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है जबकि पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ क्षेत्र) अरविंद कुमार जैन ने आज दस हजार रुपये के इनाम का एलान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications