मुख्य न्यायाधीश को न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की दी जानकारी

लखनऊ, 20 मई (आईएएनएस)। प्रदेश के मुख्य सचिव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत लक्ष्मण गोखले को आतंकी हमलों के मद्देनजर इलाहाबाद उच्च न्यायालय सहित अन्य न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सरकार द्वारा तय की गई व्यवस्था से अवगत कराया।

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रशांत कुमार मिश्रा, प्रमुख सचिव (गृह) कुंवर फतेह बहादुर सिंह और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने मंगलवार को इलाहाबाद जाकर मुख्य न्यायाधीश से ढाई घंटे तक बात की। पुलिस महानिदेशक ने बैठक के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि यह बेहद संवेदनशील मसला है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

कुछ महीने पहले न्यायालय परिसरों में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद प्रदेश सरकार ने विभिन्न स्तरों पर न्यायालय की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की थी। इस संबंध में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उच्च न्यायालय और अन्य अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट भेजी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+