चंदौली में बसपा नेता की हत्या

चंदौली, 20 मई (आईएएनएस)। चंदौली जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक स्थानीय नेता की घर के बाहर सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है और घटना के संबंध में स्पष्ट तौर पर कुछ बताने को तैयार नहीं है।

चंदौली के बबूरी थाना प्रभारी श्रवणराम सरोज ने आईएएनएस को बताया कि चिरकुटिया गांव में सोमवार देर रात स्थानीय बसपा नेता महेंद्र राम उर्फ सत्य की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हत्या उस समय हुई जब वह दरवाजे पर अकेले सो रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशानों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिर पर वार करके सत्य की हत्या की गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारों की खोज की जा रही है। मामला सत्ताधारी पार्टी के होने के कारण थाना-प्रभारी घटना के बारे में ज्यादा कुछ बताने से बच रहे थे। उधर, हत्या के विरोध में स्थानीय बसपा सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव सहित कार्यकर्ताओं ने चंदौली-बबूरी मार्ग घंटों जाम रखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+