एसबीआई के ट्रैक्टर ऋण बंद करने से उत्पादन प्रभावित होगा : टीएमए

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। ट्रैक्टर निर्माताओं के संगठन 'टीएमए' के अध्यक्ष एल.डी. मित्तल ने कहा है कि ट्रैक्टर और खेती से संबंधित अन्य उपकरणों की खरीदारी के लिए दिए जाने वाले ऋण को तत्काल प्रभाव से बंद करने के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ताजा फैसले का कृषि उत्पादकता और आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मित्तल ने कहा, "ट्रैक्टर और खेती से संबंधित अन्य उपकरण खरीदने के लिए दिए जाने वाले ऋण का सीधा संबंध उपकरणों की बिक्री, कृषि उत्पादकता और खाद्यान्न उत्पादन से है।

उन्होंने कहा कि एसबीआई कृषि यंत्रों के विपणन के लिए ऋण मुहैया करने वाला प्रमुख वित्तीय संस्थान है। मौजूदा समय में ऋण पर पाबंदी से कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक प्रगति पर नकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि इस मौसम में खेती किसानी की गतिविधियां अपने चरम पर होती हैं।"

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और खेती किसानी से संबंधित उपकरणों के इस्तेमाल से कृषि उपज बढ़ती है और किसानों की आमदनी में इजाफा होता है। वर्तमान परिदृश्य में किसानों की लागत में बढ़ोतरी और खाद्य पदार्थो की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से महंगाई अपने चरम पर है।

ऐसी स्थिति में एसबीआई का ताजा फैसला करेले पर नीम चढ़ाने जैसा है, क्योंकि इससे किसानों की आमदनी और कृषि उपज दोनों पर प्रतिकूल असर होगा।

मित्तल का कहना है कि एसबीआई को अपने हितों के साथ-साथ कृषि उपकरण एवं ट्रैक्टर के कारोबार और कृषि क्षेत्र के विकास के मद्देनजर कोई बीच का रास्ता अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बैंक को कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रभाव पूर्ववत रखना चाहिए। मित्तल ने ट्रैक्टर निर्माताओं और बिक्रेताओं की ओर से बैंकों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए अपने तरफ से सभी संभव उपाय करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+