पाकिस्तान ने बांग्लादेश को परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सहयोग करने का प्रस्ताव दिया

ढाका, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने कहा है कि वह ऊर्जा संकट से जूझ रहे बांग्लादेश को परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए मदद दे सकता है।

बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त आलमगीर बाबर ने सोमवार को कहा कि उनका देश असैन्य उद्देश्यों से संबंधित परमाणु तकनीकी में सहयोग करने के लिए तैयार है।

बाबर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि परमाणु ऊर्जा के मामले पर बांग्लादेश से सहयोग परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के नियमों के तहत ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तो इस पर हस्ताक्षर नहीं किए है पर बांग्लादेश ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए है।

'डेली स्टार' में मंगलवार को छपी खबरों के मुताबिक बाबर ने कहा कि यह बांग्लादेश पर निर्भर करता है कि वह इस प्रस्ताव पर कब विचार-विमर्श करता है।

पाकिस्तान का यह प्रस्ताव इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने बांग्लादेश को नागरिक उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की हरी झंडी दे दी है।

गौरतलब है कि जब बांग्लादेश और पाकिस्तान एक देश थे, तो 1961 में बांग्लादेश के पाबना जिले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर विचार हुआ था। उस समय अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+