सोमालिया के पास अपहृत जहाज के चालक दल का भविष्य अनिश्वित
दुबई, 20 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क से राहत सामग्री लेकर सोमालिया जा रहे जहाज के अपहरण के बाद उसके चालक दल के 12 सदस्यों का भविष्य अभी भी अनिश्चित है। चालक दल में एक भारतीय भी शामिल है।
दुबई, 20 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क से राहत सामग्री लेकर सोमालिया जा रहे जहाज के अपहरण के बाद उसके चालक दल के 12 सदस्यों का भविष्य अभी भी अनिश्चित है। चालक दल में एक भारतीय भी शामिल है।
जहाज का अपहरण शनिवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के निकट कर लिया गया था। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
एक जॉर्डनवासी की दुबई स्थित जहाज कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज का अपहरण करने वालों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
मार्वन जहाज कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद अली क्ली ने स्थानीय समाचार पत्र खलीज टाइम्स को बताया, "हम सोमालिया सरकार से लगातार संपर्क में बने हुए हैं, लेकिन अभी तक अपहरणकर्ताओं से न ही कोई संपर्क स्थापित हो पाया है और न ही उनकी मांगों के बारे में ही पता चला पाया है।"
उन्होंने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।
गौरतलब है कि अपहृत जहाज के चालक दल में एक भारतीय सहित बांग्लादेश, पाकिस्तान, केन्या और तंजानिया के नागरिक मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications