खाद्य कीमतों को लेकर समझौते पर पहुंचे जर्मनी और मेक्सिको

मेक्सिको सिटी, 20 मई (आईएएनएस)। जर्मनी और मेक्सिको दुनिया भर में खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए संयुक्त पहल करने पर सहमत हो गए हैं।

लातिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर गई जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह इस बारे में मेक्सिको के राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरान के साथ एक समझौते पर पहुंच गई हैं।

यद्यपि समझौते के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई लेकिन मर्केल ने कहा कि पहले कदम के रूप में इस बात का विश्लेषण किया जाएगा कि कैसे उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में बढ़ता जीवन स्तर खाद्यान्न कीमतों को प्रभावित कर रहा है। इसके बाद दोनों देश खाद्य आपूर्ति के लिए बातचीत करेंगे।

मर्केल ने कहा, "अगर हम ध्यान नहीं देते तो हम कई गलतियां कर सकते हैं। यद्यपि हम सही कदम उठा कर मजबूत साझेदारी करें तो जर्मनी में कई नौकरियां बचा सकते हैं।"

गौरतलब है कि मेक्सिको के नागरिकों को उनके प्रमुख खाद्य पदार्थ मक्के की कीमतों में हाल में हुए इजाफे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है और पड़ोसी हैती और होंडुरास में तो इसे लेकर दंगे तक हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+