हार मानने को तैयार नहीं हैं हिलेरी क्लिंटन
वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। केंटकी और ओरेगान में बिखरे परिणाम आने की उम्मीद के बीच राष्ट्रपति पद के लिए डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उम्मीदवारी के लिए उनकी लड़ाई बराक ओबामा से है।

हिलेरी ने केंटकी में अपने अभियान में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "जब तक एक उम्मीदवार का नामांकन नहीं हो जाता तब तक मैं मुकाबले में हूं। अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है। हम दोनों में से किसी के पास पर्याप्त प्रतिनिधियों का समर्थन नहीं है।"
केंटकी में लगाए गए पूर्वानुमानों के अनुसार क्लिंटन को 58 और ओबामा को 28 फीसदी मत मिलने की उम्मीद है। ओरेगान में ओबामा को 50 फीसदी और क्लिंटन को 40 फीसदी मत प्राप्त होने की उम्मीद है।
अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनने की राह पर चल रहे ओबामा के पास 1904 प्रतिनिधियों का समर्थन है जबकि हिलेरी को केवल 1717 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल है।
उधर, बराक ओबामा ने अपनी टिप्पणी में कहा, "सबको आश्चर्य हो रहा है कि मैं यहां हूं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक 46 वर्षीय अश्वेत अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications