हुर्रियत ने की बातचीत की पेशकश

श्रीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े ने केंद्र सरकार को कश्मीर मुद्दे पर सार्थक बातचीत की पेशकश की है।

हुर्रियत के मीरवाइज उमर फारुख गुट के प्रवक्ता अब्दुल गनी बट ने सोमवार को कहा, "हम भारत सरकार को सार्थक बातचीत का न्यौता देते हैं क्योंकि कश्मीर मुद्दे का हल निकलना सबके हित में है।"

बट मीरवाइज उमर फारुख की 18वीं पुण्यतिथि पर एक सेमिनार में बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि हुर्रियत की ओर से यह पेशकश अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के हालिया बयान के बाद आई है। बुश ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे का हल निकल जाना चाहिए।

बुश पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मिले थे और दोनों के बीच कश्मीर मुद्दे पर बातचीत हुई थी।

बट ने कहा, "हमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के डॉ. फारुख अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुफ्ती मोहम्मद सईद या सैफुद्दीन सोज से कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने कहा कि यह नेता जनता की भावनाओं का नेतृत्व नहीं करते क्योंकि यह उनके हक में कभी आवाज ही नहीं उठाते।

सैयद अली गिलानी का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस भी लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है, लेकिन उसे वैश्विक स्तर पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी नहीं है।

बट के अनुसार उनका दल बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+